Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: November 2025

कैरेबियन क्षेत्र में तेज हुई सैन्य गतिविधियां… US ने तैनात किए युद्धपोत और लड़ाकू विमान

कैरेबियन क्षेत्र में तेज हुई सैन्य गतिविधियां… US ने तैनात किए युद्धपोत और लड़ाकू विमान

Uncategorized
वॉशिंगटन। कैरेबियन सागर (Caribbean Sea) में अमेरिकी सैन्य गतिविधि (American Military activity) अचानक तेज हो गई है। रविवार को अमेरिका (America) का सबसे उन्नत एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गिराल्ड आर फॉर्ड (Aircraft carrier USS Gerald R. Ford) यहां पहुंच गया। ट्रंप प्रशासन इस तैनाती को ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा बता रहा है, लेकिन वेनेजुएला के तट के इतने नजदीक इतना बड़ा सैन्य जमावड़ा दक्षिण अमेरिकी राजनीति में नई हलचलें पैदा कर रहा है। यह तैनाती ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका पहले ही सितंबर से ड्रग्स ढोने वाली नौकाओं पर 20 हमले कर कम से कम 80 लोगों को मार चुका है। अमेरिकी नौसेना ने बताया कि यूएसएस गिराल्ड आर फॉर्ड और उससे जुड़े युद्धपोत ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के पास एनेगाडा पैसेज से होते हुए कैरेबियन पहुंचे। इस तैनाती के साथ ऑपरेशन सदर्न स्पीयर में अब करीब दर्जनभर नौसैनिक जहाज और...
US: बढ़ती महंगाई रोकने के लिए खाद्य पदार्थों से हटा टैरिफ…किसानों को राहत की उम्मीद

US: बढ़ती महंगाई रोकने के लिए खाद्य पदार्थों से हटा टैरिफ…किसानों को राहत की उम्मीद

राज्य, राष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में महंगाई रोकने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के कई खाद्य पदार्थों (Food Items) को पारस्परिक टैरिफ (Trade Relief) से बाहर करने के फैसले से भारतीय किसानों (Indian Farmers) को राहत मिल सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि इससे भारतीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी। इसे द्विपक्षीय व्यापक व्यापार वार्ता के लिए एक सकारात्मक संकेत भी माना जा रहा है। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (एफआईईओ) के महानिदेशक अजय सहाय का कहना है कि टैरिफ छूट से 2.5 अरब डॉलर से तीन अरब डॉलर के बीच निर्यात में इजाफा होगा। उन्होंने कहा, यह आदेश प्रीमियम, विशिष्ट और मूल्यवर्धित उत्पादों के लिए रास्ता खोलता है, जो निर्यातक उच्च-मूल्य वाले क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं वे मूल्य दबावों से बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेंगे और बढ़ती उपभोक्ता मांग का लाभ उठा सकेंगे। ट्रंप के...
सोनभद्र में खदान धंसने से अंदर फंसे 15 लोग…. रेस्क्यू में बाधा बनी दो बड़ी चट्टान

सोनभद्र में खदान धंसने से अंदर फंसे 15 लोग…. रेस्क्यू में बाधा बनी दो बड़ी चट्टान

राज्य, राष्ट्रीय
सोनभद्र। सोनभद्र (Sonbhadra) में ओबरा (Obra) के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र (Billi Markundi Mining Area) में धंसी खदान में बड़ी चट्टानें राहत और बचाव कार्य में बाधा बन गई हैं। दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अल्ट्राटेक और दुसान की टेक्निकल एक्सपर्ट टीम (Technical Expert Team) को बुलाया गया है। खदान धंसने से लगभग 30 फीट लंबी-चौड़ी चट्टान के ठीक उपर उससे चार गुना हैवी चट्टान आ जाने से रेस्क्यू आपरेशन (Rescue operation.) में दिक्कत आ रही है। एकबारगी अल्ट्राटेक ओर दुसान कंपनी के एक्सपर्ट ने हाथ खड़े कर दिये। उन्होंने टेक्निकल एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाए जाने की बात कही। शाम को अल्ट्राटेक और दुसान की टेक्निकल एक्सपर्ट टीम के मौके पर पहुंचने पर फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इससे पहले एडीजी जोन की मौजूदगी में पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चार बजे भोर में पहला शव निकाला गया। इसक...
Delhi Blast: आतंकी साजिश के खुलासे के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी बुलडोजर चलाने की तैयारी…

Delhi Blast: आतंकी साजिश के खुलासे के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी बुलडोजर चलाने की तैयारी…

राष्ट्रीय
फरीदाबाद। अल-फलाह यूनिवर्सिटी (Al-Falah University) में आतंकी साजिश के खुलासे के बाद अब जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition.) और निर्माण संबंधी गड़बड़ियों की परतें भी खुलने लगी हैं। जांच के बाद यूनिवर्सिटी में अवैध निर्माण (Illegal Construction) गिराने की योजना बनाई जा रही। प्रशासनिक स्तर पर नियमों के उल्लंघन को लेकर गंभीर आरोपों की जांच तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने करीब 80 एकड़ परिसर के विस्तार के दौरान न केवल सरकारी व ग्रामीण रास्तों पर कब्जा किया, बल्कि कई इमारतें बिना स्वीकृति के तैयार कर दीं। इसे लेकर दो दिन पहले डीटीपी इंफोर्समेंट, तहसीलदार और पटवारी द्वारा की गई यूनिवर्सिटी की पैमाइस के आधार पर अवैध निर्माण गिराने की आशंका है। गांव के पारंपरिक रास्तों पर कब्जे के आरोपग्रामीणों का आरोप है कि 1990 में जब यूनिवर्सिटी परिसर का विस्तार शुरू हुआ, तब चांसलर ने म...
‘खतरों के खिलाड़ी’ में बुरी तरह घायल हुईं तेजस्वी, बीच में छोड़ना पड़ा रियलिटी शो

‘खतरों के खिलाड़ी’ में बुरी तरह घायल हुईं तेजस्वी, बीच में छोड़ना पड़ा रियलिटी शो

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आजकल कई सारे रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं. उन्हें जल्द कलर्स टीवी के हिट कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 3 में अपने पार्टनर करण कुंद्रा संग देखा जाएगा. तेजस्वी इससे पहले 'बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे सुपरहिट रियलिटी शो में भी थीं, जहां उन्हें काफी पसंद किया गया था. रियलिटी शो के दौरान बुरी तरह घायल हुईं तेजस्वीतेजस्वी 'बिग बॉस 15' की विनर थीं. उनकी जर्नी शो में काफी बेहतरीन थी. इससे पहले वो रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी थीं, जहां उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद की गई. लेकिन तेजस्वी को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था क्योंकि वो गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं. शो में एक स्टंट परफॉर्म करते वक्त, तेजस्वी की आंख के पास ब्लड वेसल्स फट गए थे, जिसके चलते उन्हें तुरंत शो से बाहर होना पड़ा. भारती सिंह के पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस ने इस पूरे ह...
नोरा फतेही ने ड्रग सिंडिकेट मामले पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

नोरा फतेही ने ड्रग सिंडिकेट मामले पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के साथ नोरा का नाम भी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों की जांच में सामने आया है। अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम जुड़ते ही नोरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में अब नोरा ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं नोरा ने क्या कहा? मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहींनोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस नोट में नोरा ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, 'मैं पार्टियों में नहीं जाती। मैं लगातार काम कर रही हूं। मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं। मैं खुद के ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती। अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं..।' ...
‘वराणसी’ के इवेंट में अप्सरा बनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू के फैंस की अटकी रह गईं निगाहें….

‘वराणसी’ के इवेंट में अप्सरा बनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू के फैंस की अटकी रह गईं निगाहें….

मनोरंजन
मुंबई। हाल ही में हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट में एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘वराणसी’ के नाम के अनाउंसमेंट के साथ टीजर का लॉन्च किया गया. फिल्म के टीजर ने लोगों का दिल जीत लिया और उनकी एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया. इसके अलावा इवेंट में टीजर के साथ-साथ एक और चीज थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो थीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, जो ऑफ व्हाइट साड़ी में बिल्कुल अप्सरा सी नजर आ रही थीं. प्रियंका ने अपने ‘देसी गर्ल’ वाले अवतार से महेश बाबू के फैंस को भी अपना दीवाना बना लिया. इतना ही नहीं, इस ग्रैंड इवेंट के दौरान उन्होंने फैंस से तेलुगु भाषा में बात की और कुछ ऐसा कहा कि हर कोई सीटी मारने और तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गया. इवेंट में अपनी मौजूदगी से प्रियंका ने साफ कर दिया वे एक बार फिर भारतीय सिनेमा में अपने दमदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं. स्टेज पर प्रियंका ने महेश...
MP: मंदसौर के सुवासरा में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड के बाद भड़का आक्रोश… BJP के मुस्लिम नेता के घर पर चला बुलडोजर

MP: मंदसौर के सुवासरा में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड के बाद भड़का आक्रोश… BJP के मुस्लिम नेता के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर जिले (Mandsaur district) के सुवासरा (Suwasra) में शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी डीलर (Property dealer) ने ट्रेन के सामने कुदकर आत्महत्या कर ली थी, इससे पहले लिखे सुसाइड लेटर में उसने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अमजद खान पठान (Amjad Khan Pathan) द्वारा परेशान करने और करीब 54 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। मृतक का सुसाइड नोट सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, और मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों व हिंदूवादी संगठन के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने सुवासरा चौपाटी पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियो के मकान तोड़ने के साथ ही 54 लाख रुपए दिलाने ओर भाजपा नेता को पार्टी से निष्काषित करने की मांग रखी। इस दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बात नहीं बन...
बिहार में करारी हार के बाद RJD में टूट का दौर शुरू… तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती

बिहार में करारी हार के बाद RJD में टूट का दौर शुरू… तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections.) में करारी हार के बाद दल में टूट रोकना राजद (RJD) के लिए बड़ी चुनौती होगी। कभी पंद्रह वर्षों तक बिहार में राज करने वाले लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने दूसरे दलों को तोड़ने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। आज जो दल (वामदल) उनके साथ हैं, उनके विधायकों को भी उन्होंने अपने पाले में कर लिया था। सपा और बसपा (SP and BSP) सहित अन्य दलों के विधायक भी तोड़े थे, लेकिन सत्ता से हटने के बाद राजद में भी टूट का दौर शुरू हो गया। खासकर 2010 के विस चुनाव में शर्मनाक हार के बाद विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दल छोड़ा था। इस चुनाव में भी पार्टी की शर्मनाक पराजय हुई है। ऐसे में दल को सुरक्षित रखना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। राजद में सबसे बड़ी टूट 2014 में हुई थी। 14 फरवरी 2014 को राजद के 13 विधायकों न...
Bihar में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ… CM नीतीश सोमवार को देंगे इस्तीफा

Bihar में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ… CM नीतीश सोमवार को देंगे इस्तीफा

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में नई सरकार के गठन (New Government Formation) की औपचारिक प्रक्रिया अगले 48 घंटे में शुरू हो जाएगी। जेडीयू (JDU) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) सोमवार को पद से इस्तीफा देंगे ताकि नई एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। सोमवार सुबह नीतीश कुमार पहले अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके तुरंत बाद वे राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद वे पार्टी की बैठक में शामिल होंगे, जहां जेडीयू के 85 नवनिर्वाचित विधायक आगे की रणनीति तय करेंगे। जेडीयू बैठक के बाद एनडीए की अलग बैठक होगी, जिसका समय और स्थान अभी तय नहीं है। 89 विधायकों के साथ एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा रविवार या सोमवार को सरकार गठन पर औपचारिक बयान जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा की घोषणा के तुरंत बाद एनडी...