दिल्ली हाफ मैराथन 2025: केन्या का जलवा, मटाटा और रेंगेरुक बने चैंपियन — भारतीयों में अभिषेक पाल और सीमा शीर्ष पर
Uncategorized
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।दिल्ली में आयोजित 20वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में केन्याई धावकों ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया। पुरुष वर्ग में एलेक्स नजियोका मटाटा और महिला वर्ग में लिलियन कसाइट रेंगेरुक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह दूसरी बार है जब इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में केन्या ने जीत दर्ज की है।
पिछले साल उपविजेता रहे मटाटा ने इस बार शानदार वापसी करते हुए शुरुआत से ही तेज गति बनाए रखी। उन्होंने 10 किमी चरण 28:43 मिनट में पूरा किया और फिर बढ़त कायम रखते हुए 59:50 मिनट में फिनिश लाइन पार की। यह उनका इस साल का पांचवां हाफ मैराथन खिताब है। इथियोपिया के बायेलिग्न तेशागर (1:00:22) दूसरे और केन्या के जेम्स किपकोगेई (1:00:25) तीसरे स्थान पर रहे।
मटाटा ने रेस के बाद कहा कि पिछले साल दूसरा स्थान मिला था, इसलिए इस बार जीतना ही लक्ष्य था। मौसम और कोर्स...









