Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 12, 2025

आरटीआई अधिनियम के 20 साल पूरे होने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर लगाया इसे कमजोर करने का आरोप

आरटीआई अधिनियम के 20 साल पूरे होने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर लगाया इसे कमजोर करने का आरोप

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के 20 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आरटीआई कानून ने देश में पारदर्शिता और जवाबदेही का नया दौर शुरू किया था, लेकिन पिछले 11 वर्षों में सरकार ने इसे व्यवस्थित रूप से कमजोर कर लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को कमजोर किया है। खरगे ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि 20 साल पहले कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक कानून लागू किया था। यह कानून भ्रष्टाचार से लड़ने, सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित करने और जनता के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया था। लेकिन 2014 के बाद से लगातार इस अधिनियम के मूल उद्देश्य पर प्रहार किया गया है। उन्होंने कहा कि 2019 में केंद्र सरकार ने अधिनियम में संशोधन कर सूचना आयुक्तों के का...
दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा – दूसरे राज्यों से आई लड़कियों को देर रात बाहर नहीं जाना चाहिए

दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा – दूसरे राज्यों से आई लड़कियों को देर रात बाहर नहीं जाना चाहिए

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
कोलकाता, 12 अक्टूबर।पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की मेडिकल छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश देने के बजाय ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के बाहर से पढ़ाई के लिए आई लड़कियों को देर रात हॉस्टल से बाहर नहीं जाना चाहिए। रविवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है और सरकार ऐसे अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी की तलाश जारी है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं, विशेष रूप से अन्य राज्यों से आई लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए और हॉस्टल के नियमों का पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री के ...
आरटीआई अधिनियम को केंद्र सरकार ने कमजोर किया : जयराम रमेश

आरटीआई अधिनियम को केंद्र सरकार ने कमजोर किया : जयराम रमेश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2019 में किए गए संशोधनों के जरिए सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। पार्टी ने कहा कि यह कानून, जो पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक था, अब अपनी मूल शक्ति खो चुका है। आरटीआई अधिनियम के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2005 में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने यह ऐतिहासिक कानून लागू किया था, जिसने नागरिकों और मीडिया को सरकारी कार्यप्रणाली की जानकारी तक पहुंच प्रदान की। लेकिन 2019 के संशोधनों ने इस कानून की प्रभावशीलता पर गहरा असर डाला। जयराम रमेश ने कहा कि जब यह अधिनियम बनाया गया था, तब इसकी रूपरेखा पर संसद की स्टैंडिंग कमेटी ने विस्तृत चर्चा की थी और उसकी सिफारिशों को स्वीकार कर कानून को...
महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखने पर अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने दी सफाई

महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखने पर अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने दी सफाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखे जाने के विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने रविवार को दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें महिला पत्रकार भी मौजूद थीं। मुत्ताकी ने कहा कि शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों को आमंत्रित न किए जाने का निर्णय जानबूझकर नहीं था, बल्कि यह एक तकनीकी गलती थी जो जल्दबाजी में हुई सूचना और सीमित आमंत्रण सूची के कारण हुई। मुत्ताकी ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं था और आयोजकों ने केवल सीमित पत्रकारों को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि अफगान सरकार महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करती है। महिलाओं की शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार ने इसे धार्मिक रूप से ‘हराम’ नहीं घोषित किया है। वर्तमान में अफगानिस्तान मे...
आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएएस पत्नी अमनीत को लिखा संवेदना पत्र

आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएएस पत्नी अमनीत को लिखा संवेदना पत्र

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार को पत्र लिखकर दुख व्यक्त किया और इस घटना को समाज के लिए एक गहरा आघात बताया। खरगे ने पत्र में लिखा कि वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक पूर्वाग्रहों और विसंगतियों से जूझते हुए इस अधिकारी ने अपनी जान दे दी, जो बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई घटनाएं देखी हैं, लेकिन भेदभाव के कारण हुई यह त्रासदी समाज में व्याप्त अन्याय की गंभीरता को उजागर करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब देश अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयां छू रहा है, तब भ...
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार

राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को नवा रायपुर में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। बैठक में मुख्य सचिव, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और खाद्य विभाग की प्रगति पर विशेष चर्चा की। धान खरीदी की तैयारियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसान पंजीयन का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। जिन जिलों में प्रगति धीमी है, वहां तत्काल कार्ययोजना बनाकर उ...
संघ ने राष्ट्र निर्माण और समाज में संगठन व संस्कार की भावना विकसित की : शुभम अग्रवाल

संघ ने राष्ट्र निर्माण और समाज में संगठन व संस्कार की भावना विकसित की : शुभम अग्रवाल

राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रायपुर के माधव नगर जोरापारा बस्ती में रविवार को विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शारदा चौक स्थित आरडी बिल्डिंग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ध्वज प्रणाम से हुई, जिसके बाद अमृत वचन और एकल गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सरसंघ चालक मनीष साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल उपस्थित थे। मुख्य वक्ता रायपुर महानगर के प्रचार प्रसार प्रमुख शुभम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौवां वर्ष पूरे हिंदू समाज के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संघ ने 1925 से ही राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रत्येक वर्ग में संगठन व संस्कार ...
कोरबा में शराबी पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा में शराबी पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

राज्य
कोरबा, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संतराम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। बताया जा रहा है कि संतराम और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। शनिवार रात भी किसी बात पर विवाद हुआ और नशे में गुस्से में आए संतराम ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके कुछ देर बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब देर रात तक घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़क...
गरियाबंद में बीमार हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

गरियाबंद में बीमार हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

राज्य
गरियाबंद, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीता नदी अभयारण्य के तौरेगा रेंज में पिछले 20 से 25 दिनों से घूम रहा बीमार हाथी अब आक्रामक हो गया है। मुंह में संक्रमण और दर्द के कारण वह खाना नहीं खा पा रहा है, जिससे उसका व्यवहार उग्र हो गया है। बीती रात इस हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। उदंती सीता नदी अभयारण्य के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि हाथी की स्थिति को लेकर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी और उपचार भी किया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। वह झुंड से अलग होकर अकेला घूम रहा है और कई बार नेशनल हाईवे के आसपास भी देखा गया है। शनिवार की रात कोदोमाली गांव के 48 वर्षीय ग्रामीण जंगल सिंह की इस हाथी से आमना-सामना हो गया। हाथी ने हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली, दीपावली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली, दीपावली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश

राज्य
रायपुर, 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रविवार को नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों के कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री साव ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने गोधन योजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित आवरण बढ़ाने की समग्र योजना तैयार करने और इसके लिए राज्य प्रवर्तित योजना से राशि आवंटित करने को कहा। उन्होंने इसके प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगरीय निकायों के लंबित विद्युत बिलों की...