Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 12, 2025

20 की उम्र में पुरुष इन 7 तरीकों से बढ़ा सकते हैं टेस्टोस्टेरोन का स्तर

20 की उम्र में पुरुष इन 7 तरीकों से बढ़ा सकते हैं टेस्टोस्टेरोन का स्तर

लाइफस्टाइल
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के शरीर का एक महत्वपूर्ण हार्मोन है, जो मांसपेशियों, हड्डियों, आत्मविश्वास और यौन स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है। आधुनिक जीवनशैली, तनाव, नींद की कमी और खराब खानपान के कारण युवाओं में भी इसका स्तर घटने लगा है। डीपीयू प्राइवेट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग के प्रमुख डॉ. सुप्रकाश चौधरी का कहना है कि आज की सामाजिक अपेक्षाएं पुरुषों पर मानसिक दबाव डालती हैं, जिससे उनका हार्मोनल संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कम टेस्टोस्टेरोन के कारण थकान, अवसाद, हड्डियों की कमजोरी और यौन इच्छा में कमी जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। नियमित व्यायाम करें:नियमित कार्डियो और वेट ट्रेनिंग टेस्टोस्टेरोन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने में मदद करती है। पेट की चर्बी घटाएं:बेली फैट टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजेन में बदल देता है, इसलिए संतुलित आ...
मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट खुला — हर सुबह पीती हैं ये खास ‘रेटिनॉल जूस’

मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट खुला — हर सुबह पीती हैं ये खास ‘रेटिनॉल जूस’

लाइफस्टाइल
मुंबई, 12 अक्टूबर।बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और बेदाग त्वचा के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी स्किन के ग्लो का राज़ बताया। उन्होंने कहा कि वे हर सुबह अपना दिन एक खास हेल्दी ड्रिंक से शुरू करती हैं, जिसे वे ‘रेटिनॉल जूस’ कहती हैं। मलाइका ने बताया कि उनके इस जूस में गाजर, खीरा, संतरा और नींबू शामिल होते हैं। ये सभी नेचुरल इंग्रेडिएंट्स शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को अंदर से निखारने में मदद करते हैं। गाजर का रसगाजर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन A, B6, K और C पाया जाता है। ये एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को डैमेज से बचाते हैं, ब्लड को शुद्ध करते हैं और आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है और बालों व नाखूनों को मजबूत बनाता है। खीरे का रसखीरा विटामिन C, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह श...
ऑपरेशन ब्लू स्टार टाला जा सकता था, इंदिरा गांधी ने लिया राजनीतिक फैसला : आर.पी. सिंह

ऑपरेशन ब्लू स्टार टाला जा सकता था, इंदिरा गांधी ने लिया राजनीतिक फैसला : आर.पी. सिंह

पॉलिटिक्स
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार पूरी तरह से टाला जा सकता था। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन की कोई आवश्यकता नहीं थी। सिंह ने कहा कि ऑपरेशन ब्लैक थंडर जैसी रणनीति अपनाकर बिना स्वर्ण मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाए या निर्दोष श्रद्धालुओं की जान गंवाए, उग्रवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया जा सकता था। आर.पी. सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए टकराव का रास्ता चुना। 1984 के आम चुनाव से पहले उन्होंने सिख समुदाय को राष्ट्र-विरोधी दिखाकर राजनीतिक माहौल को भड़काने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय की असली कीमत सिख समुदाय को चुकानी पड़ी। दिल्ली में 3,000 से अधिक सिखों का नरसंहार हुआ, जबकि पूरे पंजाब में 30,...
सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 25 हजार उछली चांदी, सोना भी 5 हजार से ज्यादा महंगा

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 25 हजार उछली चांदी, सोना भी 5 हजार से ज्यादा महंगा

Uncategorized
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। दोनों बहुमूल्य धातुएं आज नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गईं। सोना आज 1,110 से 1,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 5,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक की छलांग देखी गई। देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अब 1,25,080 से 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,650 से 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी के दाम दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज हुआ है। साप्ताहिक आधार पर 24 कैरेट सोना 5,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 5,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वही...
सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में बनी मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त

सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में बनी मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त

Uncategorized
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।घरेलू शेयर बाजार ने इस हफ्ते भी मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया। शुक्रवार, 10 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 1,293.65 अंक (1.59%) चढ़कर 82,500.82 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 391.10 अंक (1.57%) बढ़कर 25,285.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा जब बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, विदेशी निवेशकों (FII) की वापसी, घरेलू निवेशकों (DII) की लगातार खरीद, अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर प्रगति और जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के चलते बाजार में पूरे सप्ताह सकारात्मक माहौल बना रहा। लार्ज कैप शेयरों में बढ़तबीएसई लार्ज कैप इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 1.40% बढ़ा। इस इंडेक्स में मैक्स हेल्थकेयर, डिवीज लेबोरेट्रीज, पॉलिकैब इंडिया, एटरनल, एलटी माइंडट्री, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इ...
दिल्ली टेस्ट : तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन में बनाए 173/2, भारत से अब भी 97 रन पीछे

दिल्ली टेस्ट : तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन में बनाए 173/2, भारत से अब भी 97 रन पीछे

Uncategorized
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी (फॉलोऑन) में 2 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और अब भी भारत से 97 रन पीछे है। जॉन कैंपबेल 87 और शाई होप 66 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई, जिसके चलते भारत ने 270 रन की बड़ी बढ़त हासिल की और फॉलोऑन लागू किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत फिर खराब रही। टीम ने 17 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया जब मोहम्मद सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इसके बाद 35 के स्कोर पर एलिक एथनाजे भी आउट हो गए। दो शुरुआती झटकों के बाद कैंपबेल और होप ने टीम को संभाला और 138 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए ती...
भारत एकमात्र देश जहां बहुसंख्यकों का हुआ नरसंहार: विवेक अग्निहोत्री

भारत एकमात्र देश जहां बहुसंख्यकों का हुआ नरसंहार: विवेक अग्निहोत्री

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 12 अक्टूबर।मध्य प्रदेश के उज्जैन में अवंतिका विश्वविद्यालय में आयोजित यंग थिंकर्स कॉन्फ्लुएंस में फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि भारत वह एकमात्र देश है जहां सदियों से बहुसंख्यक समाज पर अत्याचार और नरसंहार हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने ज्ञान और संस्कृति की शक्ति से ही इन सबका सामना करते हुए प्रगति की है। अग्निहोत्री ने कहा कि विश्व इतिहास में आमतौर पर बहुसंख्यक समाज अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करते रहे हैं, लेकिन भारत में इसका उलटा हुआ। उन्होंने सुझाव दिया कि पिछले एक हजार वर्षों में हिंदू समाज पर हुए अत्याचारों का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए ताकि इतिहास के वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सके। कार्यक्रम के पहले सत्र में लेखक डॉ. राम शर्मा ने कहा कि भारत में परिवार और समाज का संबंध भावनात्मक और मूल्य आधारित रहा है, जबकि पश्चिमी समाजों में यह उपभोक्तावादी दृष्...
हिमाचल का असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन ईडी की गिरफ्त में, 13 फार्मा कंपनियों से करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

हिमाचल का असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन ईडी की गिरफ्त में, 13 फार्मा कंपनियों से करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़
शिमला, 12 अक्टूबर।हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल ईडी की जांच में उजागर हो गया है। ईडी ने सरीन को आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सरीन 13 फार्मा कंपनियों से होटल बुकिंग, नकद राशि, महंगे उपहार और अन्य सुविधाओं के रूप में करोड़ों रुपये के लाभ उठा रहा था। ईडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, निशांत सरीन ने अपने पद का दुरुपयोग कर कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से इन पैसों को वैध दिखाने की कोशिश की। उनके खिलाफ हिमाचल और हरियाणा में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में हिमाचल स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरीन के खिलाफ रिश्वत लेने और पद का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया था। इस केस में उन पर दवा निरीक्षक रहते हुए 43 लाख रुपये की अवैध वसू...
अफगानिस्तान शांति चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हितों पर समझौता नहीं करेगा: विदेश मंत्री मुत्ताकी

अफगानिस्तान शांति चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हितों पर समझौता नहीं करेगा: विदेश मंत्री मुत्ताकी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन अपने सीमाई और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क़तर और सऊदी अरब की मध्यस्थता के बाद फिलहाल संघर्ष विराम लागू है, लेकिन यदि पाकिस्तान ने शांति नहीं चाही तो अफगानिस्तान के पास अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। मुत्ताकी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में दूसरी बार प्रेस वार्ता की और कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान की चार घंटे चली जवाबी कार्रवाई के दौरान केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि 2,400 किलोमीटर लंबी ड्यूरंड रेखा को कभी कोई नियंत्रित नहीं कर सका — न चंगेज़ खान, न ब्रिटिश, न अमेरिकी, औ...
सूदखोरों से परेशान सरकारी अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सात लोगों के नाम

सूदखोरों से परेशान सरकारी अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सात लोगों के नाम

Uncategorized
झुंझुनू, 12 अक्टूबर।राजस्थान के झुंझुनू जिले में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान एक सरकारी अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने चार पेज के सुसाइड नोट में सात लोगों पर लगातार मानसिक उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि ब्याज पर ब्याज जोड़कर लाखों वसूलने के बाद भी सूदखोरों ने उन्हें चैन से जीने नहीं दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश सैन (54) के रूप में हुई है, जो महिला अधिकारिता विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह चूरू बाईपास स्थित बीरबल मार्केट के बेसमेंट में उनका शव फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस ने चार पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। कोतवाली थाने के एएसआई रतनलाल ने बताया कि मृतक के जीजा की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें सुधीर, सुरेंद्र कुमार, ताराचंद, यूनुस, विजय कुमार और दो अन्य शामिल हैं...