नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। दोनों बहुमूल्य धातुएं आज नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गईं। सोना आज 1,110 से 1,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 5,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक की छलांग देखी गई।
देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अब 1,25,080 से 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,650 से 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी के दाम दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।

पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज हुआ है। साप्ताहिक आधार पर 24 कैरेट सोना 5,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 5,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वहीं, चांदी के दामों में 25,000 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्त तेजी आई है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अहमदाबाद और चेन्नई में भी सोने की कीमतें करीब इसी स्तर पर बनी हुई हैं। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,25,130 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, कोलकाता और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में भी सोने के दामों में उछाल देखने को मिला है। इन बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती कीमतें, डॉलर में कमजोरी, और निवेशकों का सुरक्षित संपत्ति की ओर रुझान घरेलू बाजार में इस तेजी की मुख्य वजह हैं। दिवाली और धनतेरस के नजदीक आने से मांग और बढ़ने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में सोना-चांदी के भाव और चढ़ सकते हैं।
