उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर…. असम में बाढ़ से 31 मौतें, आज 15 राज्यों में अलर्ट
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 जुलाई को देश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain Alert) का अनुमान जताया है. मानसून (Monsoon) इस समय देश के लगभग सभी हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी और तटीय इलाकों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बादल गरजने की भी संभावना है. असम (Aasam) में पिछले 24 घंटों में बाढ़ में 21 लोगों की जान चली गई और कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है>
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून आफत बनकर बरस रहा है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बोह घाटी में भारी बारिश के कारण बड़ा नुकसान हुआ है. वहां करीब छह मकान पानी के तेज बहाव में बह गए हैं. नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है. ...








