अफगानिस्तान शांति चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हितों पर समझौता नहीं करेगा: विदेश मंत्री मुत्ताकी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन अपने सीमाई और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क़तर और सऊदी अरब की मध्यस्थता के बाद फिलहाल संघर्ष विराम लागू है, लेकिन यदि पाकिस्तान ने शांति नहीं चाही तो अफगानिस्तान के पास अन्य विकल्प भी मौजूद हैं।
मुत्ताकी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में दूसरी बार प्रेस वार्ता की और कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान की चार घंटे चली जवाबी कार्रवाई के दौरान केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और किसी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि 2,400 किलोमीटर लंबी ड्यूरंड रेखा को कभी कोई नियंत्रित नहीं कर सका — न चंगेज़ खान, न ब्रिटिश, न अमेरिकी, औ...








