Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

एयरपोर्ट के अंदर कैसे पहुंची मस्जिद? बंगाल में नया बवाल, सरकार भी परेशान

एयरपोर्ट के अंदर कैसे पहुंची मस्जिद? बंगाल में नया बवाल, सरकार भी परेशान

राष्ट्रीय
कोलकाता । कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर मौजूद बांकड़ा मस्जिद एक बार फिर विवादों में है. यह मस्जिद सेकेंडरी रनवे से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है. इसे लेकर संसद तक में सवाल उठा, जिसके जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के जवाब से विवाद बढ़ गया.एयरपोर्ट के अंदर ये कैसी मस्जिद? रनवे से बस 300 मीटर दूर, बंगाल में नया बवालकोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अंदर मौजूद बांकड़ा मस्जिद एक बार फिर विवादों में है.कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अंदर मौजूद बांकड़ा मस्जिद एक बार फिर राजनीतिक और सुरक्षा बहस के केंद्र में है. कोलकाता से बाहर के लोग शायद इस बात से अनजान हों कि एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के बिल्कुल पास, सेकेंडरी रनवे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर यह मस्जिद स्थित है. इसे लेकर वर्षों से सुरक्षा मानकों और विमान संचालन पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर...
Rajasthan: सरकारी अस्पताल में पहली बार कैंसर की हाईटेक तकनीक से सर्जरी..8 घंटे चला ऑपरेशन

Rajasthan: सरकारी अस्पताल में पहली बार कैंसर की हाईटेक तकनीक से सर्जरी..8 घंटे चला ऑपरेशन

राज्य, राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल (Sawai Man Singh (SMS) Hospital) में पहली बार कैंसर की एडवांस तकनीक (Advanced technology) से जटिल सर्जरी (Cancer Surgery) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग में 65 वर्षीय महिला पर साइटोरिडक्शन सर्जरी (CRS) और HIPEC प्रक्रिया की मदद से करीब 8 घंटे तक चला यह ऑपरेशन चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह तकनीक पेट और गर्भाशय में फैले कैंसर सेल्स को खत्म करने के लिए सबसे उन्नत विधि मानी जाती है। प्रदेशभर के सर्जनों ने सर्जरी को लाइव देखकर सीखाऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख और सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुरेश सिंह के अनुसार, सर्जरी सुबह 7:30 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चली। उन्होंने बताया कि महिला के अंडाशय और बच्चेदानी में फैले कैंसर को पूरी तरह हटाने के लिए यह प्रक्रिया की गई। इस द...
GDP का बेस ईयर बदल रही सरकार… अगले साल 27 फरवरी से हो जाएगा लागू

GDP का बेस ईयर बदल रही सरकार… अगले साल 27 फरवरी से हो जाएगा लागू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) नैशनल अकाउंट्स की गणना (Calculates National Accounts) के लिए बेस ईयर बदलने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में बताया कि नया बेस ईयर 2022-23 होगा। यह बदलाव 27 फरवरी से लागू होगा। यह बदलाव मौजूदा डेटा को अर्थव्यवस्था के अनुसार और सटीक बनाने के लिए किया जा रहा है। अभी तक बेस ईयर के तौर पर 2011-12 का इस्तेमाल हो रहा है। यह एक दशक से भी ज्यादा पुराना हो चुका है। वित्त मंत्री ने कहा कि बेस ईयर अपडेट करने से नैशनल अकाउंट्स देश की मौजूदा आर्थिक गतिविधियों को ज्यादा सही तरीके से दिखाएगा। वित्त मंत्री का यह बयान आईएमएफ की एक रिपोर्ट में भारत के नैशनल अकाउंट्स डेटा को मिले C ग्रेड के बाद आया है। उन्होंने साफ किया कि यह ग्रेड डेटा की गुणवत्ता पर नहीं बल्कि पुराने बेस ईयर की वजह से दिया गया था। जीडीपी के...
Land For Job केस में आज दिल्ली की कोर्ट सुनाएगी फैसला… बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किल

Land For Job केस में आज दिल्ली की कोर्ट सुनाएगी फैसला… बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किल

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। दिल्ली (Delhi) की एक अदालत (Court) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (Rashtriya Janata Dal - RJD) सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री (Former Railway Minister) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), उनके परिवार के सदस्यों और अन्य से जुड़े नौकरी के बदले कथित रूप से जमीन लेने के मामले (Land For Job Case) में आरोप तय करने पर आज यानी 4 दिसंबर 2025 को अपना फैसला सुना सकती है। लालू परिवार के लिए मुश्किल की घड़ीइससे पहले, 10 नवंबर को विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले में कथित संलिप्तता को लेकर लालू यादव और अन्य के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए फैसले को चार दिसंबर तक के लिए टाल दिया था। अदालत आज 4 दिसंबर इस बारे में अपना फैसला सुना सकती है कि आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं या नहीं। जानिए आरोपों के बारे मेंसीबीआई ने कथित घोटाले के सिलसिले मे...
भव्य राम मंदिर बन चुका… अब बनाना है शक्तिशाली- सुंदर राष्ट्रीय मंदिरः मोहन भागवत

भव्य राम मंदिर बन चुका… अब बनाना है शक्तिशाली- सुंदर राष्ट्रीय मंदिरः मोहन भागवत

राष्ट्रीय
पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh - RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) ने मंगलवार को कहाकि सबकी भलाई का प्रतीक भव्य राम मंदिर (Grand Ram Temple) अब बन चुका है। अब अगला कदम शानदार, शक्तिशाली और सुंदर राष्ट्रीय मंदिर बनाना है। मोहन भावगत यहां आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत कोथरूड के यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में आदित्य प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती स्वामी, आदित्य प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शंकर अभ्यंकर और अपर्णा अभ्यंकर शामिल हुए। डॉ. भागवत ने कहाकि संघ में कोई अहंकार या ज़िम्मेदारी की भावना नहीं है क्योंकि संघ समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करता है। उन्होंने कहाकि संघ पूरे समाज का संगठन चाहता है। एक एकजुट समाज ही देश को खुशहाल बना सकता है और एक मजबूत देश ...
टाटा ग्रुप ने इस साल BJP को दिया 757.6 करोड़ का चुनावी चंदा… कांग्रेस को मात्र 77 करोड़

टाटा ग्रुप ने इस साल BJP को दिया 757.6 करोड़ का चुनावी चंदा… कांग्रेस को मात्र 77 करोड़

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) रद्द होने के बावजूद 2024-25 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) को चुनावी चंदे का सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए विभिन्न इलेक्टोरल ट्रस्ट्स (Electoral Bond- ET) के योगदान रिपोर्टों से खुलासा हुआ है कि टाटा समूह नियंत्रित प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट (Tata Group Controlled Progressive Electoral Trust - PET) ने इस वित्त वर्ष में कुल 915 करोड़ रुपये में से लगभग 83% यानी 757.6 करोड़ रुपये सिर्फ BJP को दान किए। इसके मुकाबले कांग्रेस का हिस्सा मात्र 8.4% यानी 77.3 करोड़ रुपये रहा। इस ट्रस्ट ने 10-10 करोड़ रुपये तृणमूल कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), बीजू जनता दल, भारत राष्ट्र समिति (BRS), जद(यू), डीएमके और एलजेपी (रामविलास) को भी दिए। रिपोर्ट बताती हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स को असंवैधा...
भारत की बड़ी उपलब्धि…. DRDO ने किया पायलट की जान बचाने वाले एस्केप सिस्टम का सफल ट्रायल

भारत की बड़ी उपलब्धि…. DRDO ने किया पायलट की जान बचाने वाले एस्केप सिस्टम का सफल ट्रायल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) का लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) के आपातकालीन बचाव तंत्र (Emergency Rescue system) (एस्केप सिस्टम) का हाई-स्पीड रॉकेट स्लेड ट्रायल (High-speed Rocket sled trial) सफल रहा। यह परीक्षण चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड फैसिलिटी पर किया गया। ट्रायल में बचाव प्रणाली को ठीक 800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया गया, जो हवा में तेज उड़ते लड़ाकू विमान की स्थिति की नकल करता है। इस सफलता से भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी तकनीक से इस तरह के जटिल बचाव तंत्र का परीक्षण करने की क्षमता है। पायलट की जान बचाने वाले ट्रायल के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के आगे के हिस्से को दो रॉकेट स्लेड पर रखकर कई रॉकेट मोटर्स की फायरिंग से सटीक ...
मप्र विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश, 13476.94 करोड़ रुपये का प्रावधान

मप्र विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश, 13476.94 करोड़ रुपये का प्रावधान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा सदन में वित्त वर्ष 2025–26 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान पेश किया है। इस पर गुरुवार, चार दिसंबर को 3:30 घंटे चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए दूसरे अनुपूरक बजट में कुल 13476 करोड़ 94 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसमें राजस्व मद में 8,448.57 करोड़ और पूंजीगत मद में 5,028.37 करोड़ शामिल हैं। सरकार ने इस अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचा, जल संसाधन और औद्योगिक निवेश जैसे अहम क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया है। दूसरे अनुपूरक बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग को 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान दिया गया है। पंचायत विभाग को पंद्रहवें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुसार 1,633 करोड़ रुपये के अनुदान का प्रावधान किया गया है। महिला एवं बाल...
मध्य प्रदेश में दो वर्ष में 7.31 लाख हैक्टेयर सिंचाई क्षेत्र का हुआ विस्तार

मध्य प्रदेश में दो वर्ष में 7.31 लाख हैक्टेयर सिंचाई क्षेत्र का हुआ विस्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा, कहा- प्रदेश की सिंचाई क्षमता 100 लाख हैक्टयर तक बढ़ाएंगेभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गत दो वर्ष में 7.31 लाख हैक्टयर क्षेत्र में नई सिंचाई क्षमता विकसित हुई है। प्रदेश की सिंचाई क्षमता में वर्ष 2026 तक 8.44 लाख हैक्टयर की वृद्धि होगी। प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र 100 लाख हैक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल का प्रयोग कर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को विधानसभा समिति कक्ष में जल संसाधन विभाग और नर्मदा घाटी विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पार्वती-काली-सिंध और चम्बल अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना, केन-बेतवा अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना की स्वीकृति और केंद्र सरकार के सहयोग को राज्य की महत्वपू...
मप्र विधानसभाः हंगामेदार रहा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, वीआईटी हिंसा पर विपक्ष का हंगामा

मप्र विधानसभाः हंगामेदार रहा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, वीआईटी हिंसा पर विपक्ष का हंगामा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को हंगामेदार रहा। सत्र के दौरान अतिवृष्टि और वीआईटी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा अनियमितताओं को लेकर की गई तोड़-फोड़ के मामले में विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस विधायक खेतों में फसलों की स्थिति को दर्शाती तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। शून्यकाल की सूचनाएं पढ़ी जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई। दरअसल, लंच के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सीहोर जिले के वीआईटी विश्वविद्यालय में हुई मारपीट और आगजनी की घटना को लेकर विधायक दिनेश जैन ‘बोस’ ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। विधायक जैन ने मजिस्ट्रेट जांच कराने और दोषियों पर सख...