Saturday, March 14खबर जो असर करे |
Shadow

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 23 नाम घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसके साथ अब कुल 65 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन किया है। इस सूची में घोषित उम्मीदवार और उनकी सीटें निम्नलिखित हैं:
गोलकगंज – कार्तिक चंद्रा राय
बिरसिंग जरुआ – वाजेद अली चौधरी
बिलासिपारा – अमृत बादशाह
मांकाचार – मोहिबुर रहमान
गोलपारा ईस्ट – अबुल कलाम रशीद आलम
दूधनई (एसटी) – किशोर कुमार ब्रह्मा
श्रीजंगराम – नुरुल इस्लाम
मांडिया – अब्दुल खालेक
चमरिया – रकीबुद्दीन अहमद
रंगिया – प्रणजीत चौधरी
दिमोरिया (एससी) – किशोर कुमार बरुआ
न्यू गुवाहाटी – संतनु बोराह
मंगलदई – श्रीमती रिजुमोनी तालुकदार
होजाई – श्रीमती झिल्ली चौधरी
धेकियाजुली – बताश उरांग
रंगापारा – कार्तिक चंद्रा कुर्मी
गोहपुर – डॉ. शंकर ज्योति कुटुम
धेमाजी (एसटी) – शैलेन सोनोवाल
तिनसुकिया – देविद फुकन
टिंगखोंग – बिपुल गोगोई
डरगांव – श्रीमती सगोरिका बोरा
धोलाई (एससी) – ध्रुबज्योति पुरकायस्थ
करीमगंज साउथ – अमीनुर रशीद चौधरी

पार्टी ने कुछ सीटों को गठबंधन सहयोगी दलों के लिए छोड़ दिया है। इनमें शामिल हैं:
भवानीपुर-सोरभोग
बजाली
पलासबारी
गुवाहाटी सेंट्रल
गोरेसवार
मोरिगांव
बरहामपुर
बिनाकांडी
बेहाली (एससी)
सदिया
डिब्रूगढ़
खोवांग
सारुपथार
दीफू (एसटी)
अमरी (एसटी)

पार्टी ने पहले 03 मार्च 2026 को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट से, देवब्रत सैकिया को नजीरा से और रिपुन बोरा को बरचल्ला से टिकट दिया गया था। कांग्रेस अब गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *