Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

भारत भवन बनेगा देश का उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवएनएसडी और मप्र पर्यटन विभाग के साथ हुए दो महत्वपूर्ण अनुबंध, रंगमंच और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

भारत भवन बनेगा देश का उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवएनएसडी और मप्र पर्यटन विभाग के साथ हुए दो महत्वपूर्ण अनुबंध, रंगमंच और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

राष्ट्रीय
भोपाल, 11 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत युवाओं में राष्ट्र प्रेम और आत्मगौरव की भावना को प्रबल करती है। रंगमंच और अन्य कलाएं इस जुड़ाव का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भारत भवन अब राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से जुड़कर देश का एक उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण संस्थान बनेगा। मुख्यमंत्री शनिवार देर शाम भारत भवन, भोपाल में दो महत्वपूर्ण अनुबंधों के निष्पादन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नाट्य कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और राष्ट्रीयता का संदेश देने का जरिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मनोज कुमार जैसे फिल्मकारों ने फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, वहीं आज कश्मीर फाइल्स जैसी सार्थक फिल्मों ने समाज की वास्तविकता को सामने लाकर राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित किया है। म...
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 12.58 करोड़ का सोना जब्त – 13 गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 12.58 करोड़ का सोना जब्त – 13 गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। “ऑपरेशन गोल्डन स्वीप” के तहत डीआरआई अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्रवाई करते हुए 10.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग 12.58 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें विदेशी नागरिक और एयरपोर्ट कर्मचारी भी शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि दुबई से मुंबई आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान यात्रियों के शरीर के भीतर मोम के अंडाकार कैप्सूल में छिपाया गया 24 कैरेट सोना बरामद किया गया। जांच में पता चला है कि यह गिरोह दुबई, मुंबई, सिंगाप...
मप्र में पर्यटन को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने निवेशकों और फिल्मी हस्तियों से की बैठक

मप्र में पर्यटन को नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने निवेशकों और फिल्मी हस्तियों से की बैठक

राष्ट्रीय
भोपाल, 11 अक्टूबर।मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को निवेशकों, फिल्म निर्माताओं और प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट के अवसर पर आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और मध्य प्रदेश को फिल्म शूटिंग तथा वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और फिल्म निर्माण उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशकों को हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति प्रदेश को देश का सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में केंद्रित है। बैठक में फिल्म जगत से निर्माता एकता कपूर, अभिनेता गजराज राव और रघुवीर यादव शामिल हुए। इसके अलावा स्पेनिश फ...
भाजपा कोर ग्रुप की 8 घंटे लंबी बैठक खत्म, आज रात NDA सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर की संभावना

भाजपा कोर ग्रुप की 8 घंटे लंबी बैठक खत्म, आज रात NDA सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर की संभावना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार को हुई पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक आठ घंटे चली। देर शाम बैठक समाप्त हो गई, और सूत्रों के मुताबिक एनडीए में सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। अब इसकी औपचारिक घोषणा आज देर रात या कल सुबह तक की जा सकती है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा नेतृत्व ने बैठक के दौरान अपने सहयोगी दलों हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी अलग-अलग बातचीत की। मांझी दोपहर तीन बजे जे...
दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सल अभियान: आईईडी के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने समय रहते टाला बड़ा हादसा

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सल अभियान: आईईडी के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने समय रहते टाला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय
दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार रोड पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए शक्तिशाली आईईडी विस्फोटक को समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया। इसके साथ ही 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस थाना बारसूर, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए संवेदनशील सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। आईईडी बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि मंगनार रोड पर नक्सलियों ने विस्फोटक प्लांट किया है। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।जांच के दौरान सड़क किनारे 5 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद हुआ।बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने मौके पर पहुंचकर इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्...
ग्वालियर में सुरक्षा अलर्ट: एयरबेस के पास 12 साल से रह रहे 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार, हरियाणा इनपुट पर कार्रवाई

ग्वालियर में सुरक्षा अलर्ट: एयरबेस के पास 12 साल से रह रहे 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार, हरियाणा इनपुट पर कार्रवाई

राष्ट्रीय
ग्वालियर, 11 अक्टूबर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 12 साल से बिना नागरिकता दस्तावेजों के एयरबेस के पास रह रहे थे। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस के इनपुट के आधार पर की गई, जिसके बाद स्थानीय और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी धर्मवीर सिंह) ने बताया कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और फिलहाल पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ में हैं। “इन सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। कई संदिग्ध नंबर और कॉल डिटेल्स मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है,” एसएसपी ने कहा। एयरबेस के पास रह रहे थे बांग्लादेशी ग्वालियर के जिस इलाके से इन्हें पकड़ा गया है, वहां भारतीय वायुसेना का महाराजपुरा एयरबेस, बीएसएफ, सीआरप...
इन्दौर में 30 मेट्रिक टन प्रतिदिवस क्षमता का निर्मित किया गया ‘‘अत्याधुनिक दूध पाउडर प्लांट’’

इन्दौर में 30 मेट्रिक टन प्रतिदिवस क्षमता का निर्मित किया गया ‘‘अत्याधुनिक दूध पाउडर प्लांट’’

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ के 30 मेट्रिक टन प्रतिदिवस क्षमता के पाउडर प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को कृषि विज्ञान परिसर, पूसा, नई दिल्ली से किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चैधरी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, एमपीसीडीएफ भोपाल के प्रबंध संचालक डा. संजय गोवाणी ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर से प्रधानमंत्री द्वारा पीएम धन धान्य योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल, इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवीर शर्मा सहित विभागीय अधिकारीगण के अलावा लगभग 700 प...
Bihar: मतदाता सूची में नाम है तो बगैर वोटर ID के भी कर सकेंगे मतदान

Bihar: मतदाता सूची में नाम है तो बगैर वोटर ID के भी कर सकेंगे मतदान

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए दो चरणों में वोट (Two Phases Voting) डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं लेकिन उनके पास मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) नहीं है तो भी वे वोट डाल सकते हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए 12 विकल्प दिए गए हैं। यह निर्देश आयोग ने 7 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से दिया, ताकि ऐसे मतदाता भी आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें जिनके पास मतदान के समय वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाता निम्नलिखित पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।1. आधार कार्ड2. मनरेगा जॉब कार्ड3. बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक4. श्रम मंत्रालय या आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड5. ड्राइविंग लाइसेंस6. पैन कार्...
शापूरजी पालोनजी ग्रुप को दिसंबर तक चुकाना हैं 1.2 अरब डॉलर का कर्ज, टाटा संस में हिस्सेदारी को रखा गिरवी..

शापूरजी पालोनजी ग्रुप को दिसंबर तक चुकाना हैं 1.2 अरब डॉलर का कर्ज, टाटा संस में हिस्सेदारी को रखा गिरवी..

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। टाटा समूह की कंपनियों (Tata Group companies) का नियंत्रण करने वाले टाटा ट्रस्ट (Tata Trusts) के विभिन्न ट्रस्टी के बीच जारी खींचतान के बीच शापूरजी पालोनजी (SP) ग्रुप (Shapoorji Pallonji (SP) Group) एक बार फिर आर्थिक दबाव में आ गया है। दरअसल, शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) को दिसंबर 2025 तक लगभग 1.2 अरब डॉलर (करीब ₹10,000 करोड़) का कर्ज चुकाना है, जिसके लिए उसने अपनी टाटा संस में पूरी हिस्सेदारी को गिरवी रखा है। मनीकंट्रोल की खबर में सूत्रों ने बताया कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने पहले करीब 3.2 अरब डॉलर के पुराने कर्ज का री-फाइनेंसिंग किया था और अब उसे दो महीने के भीतर ब्याज और मूलधन दोनों की अदायगी करनी है। मिस्त्री परिवार के स्तर पर प्रमोटर कर्ज ₹25,000–30,000 करोड़ के बीच है, जो समूह के कुल ₹55,000–60,000 करोड़ के कर्ज का लगभग आधा हिस्सा है। शापूरजी पालोनजी ग...
Kerala: मुनंबम विवाद पर भड़का HC, कहा- ताजमहल-लालकिला को भी बता दिया जाएगा वक्फ संपत्ति…

Kerala: मुनंबम विवाद पर भड़का HC, कहा- ताजमहल-लालकिला को भी बता दिया जाएगा वक्फ संपत्ति…

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने मुनंबम वक्फ भूमि विवाद (Munambam Waqf land dispute) पर एक सख्त टिप्पणी करते हुए राज्य वक्फ बोर्ड को जमकर फटकार लगाई है। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी संपत्ति को बिना उचित प्रक्रिया के वक्फ घोषित करने की अनुमति दी गई तो कल को ताजमहल (Taj Mahal), लालकिला (Red Fort), विधानसभा भवन (Assembly Building) या यहां तक कि हाईकोर्ट की इमारत को भी वक्फ संपत्ति बताया जा सकता है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश एस.ए. धर्माधीकारी और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी.एम. की खंडपीठ ने ‘स्टेट ऑफ केरल बनाम केरल वक्फ संरक्षण वेधी’ मामले में सुनाया। न्यायालय ने कहा, “यदि न्यायपालिका ऐसे मनमाने वक्फ घोषणाओं को वैधता दे दे तो कल को कोई भी इमारतो,चाहे वह ताजमहल, लालकिला, विधान भवन या स्वयं यह अदालत हो, वक्फ घोषित की जा सकती है। यह प्रवृत्ति संविधान के अनुच्छेद 300A के तहत नागर...