Thursday, July 30खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास (मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित आवास संख्या 21) पर बुधवार सुबह 8:05
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

राष्ट्रीय
जम्मू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के दूरदराज के गांवों में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एक आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना के आधार पर मंगलवार को जब सुरक्षाबलों ने बिलावर तहसील के नाजोट वन क्षेत्र में अभियान शुरू किया तो कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं। आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक ताजा जानकारी से पता चलता है कि आतंकी दुर्गम इलाके और अंधेरे का फायदा उठाकर घेराबंदी से भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि जंगल में अंदर जाने से पहले आतंकियों ने करीब आधी रात को आसपास के इलाके में एक चरवाहे से खाना लिया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग दिशाओं में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और आतंकवादी और उसके सहयोगियों का पता लगाने के लिए नाजोट के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की घ...
पोंगल उत्सव: मदुरै में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता की जोरदार तैयारी, मुख्यमंत्री स्टालिन भी होंगे शामिल

पोंगल उत्सव: मदुरै में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता की जोरदार तैयारी, मुख्यमंत्री स्टालिन भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय
मदुरै, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के मदुरै में पोंगल पर्व के अवसर पर गुरुवार से विश्व प्रसिद्ध अवनियापुरम, पालमेडु और अलंगानल्लूर जल्लीकट्टू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। ताई महीने (तमिल सौर कैलेंडर का एक महीना) के पहले दिन पोंगल पर्व पर 15 जनवरी को अवनियापुरम में, 16 जनवरी को पालमेडु में और 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में पारंपरिक जल्लीकट्टू प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पालमेडु में 16 जनवरी को होने वाली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन शामिल होंगे, जबकि 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की उपस्थिति रहेगी। पोंगल पर्व के तहत मदुरै में आयोजित होने वाली पहली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता अवनियापुरम जल्लीकट्टू के लिए अं...
तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में तीन देशों के राजदूतों की तरफ से दिए गए उनके परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, परिचय पत्र सौंपने वालों में त्रिनिदाद और टोबैगो के उच्चायुक्त चंद्रदाथ सिंह, ऑस्ट्रिया के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी राजदूतों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।...
इतिहास के पन्नों में 15 जनवरी : भारत–नेपाल के भीषण भूकंप की दर्दनाक याद

इतिहास के पन्नों में 15 जनवरी : भारत–नेपाल के भीषण भूकंप की दर्दनाक याद

राष्ट्रीय
बिहार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। 15 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में भारत और नेपाल के लिए एक त्रासदी के रूप में दर्ज है। वर्ष 1934 में इसी दिन आए विनाशकारी भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई थी। इस भूकंप का केंद्र भारत के बिहार क्षेत्र और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के आसपास था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 मापी गई। भूकंप के तेज़ झटकों से शहरों और गांवों में इमारतें धराशायी हो गईं। बिहार के कई हिस्सों में सड़कें, पुल और घर पूरी तरह नष्ट हो गए, वहीं नेपाल में भी भारी जन-धन की हानि हुई। इस प्राकृतिक आपदा में अनुमानित रूप से लगभग 11 हजार लोगों की जान चली गई, जबकि असंख्य लोग घायल और बेघर हो गए। 1934 का यह भूकंप उस दौर की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं में गिना जाता है। सीमित संसाधनों और संचार व्यवस्था के अभाव के कारण राहत और बचाव कार्य भी अत्यंत कठिन रहा। इस त्रासदी ने न केवल तत्कालीन जनजीवन को...
दिल्ली में 81 और आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, संख्या बढ़कर 319 हुई

दिल्ली में 81 और आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, संख्या बढ़कर 319 हुई

राष्ट्रीय
दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां के ग्राम नंगल राया में बुधवार को 81 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली में आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर अब 319 हो गयी है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि मकर संक्रांति पर आज 81 और आरोग्य मंदिरों को जनता को समर्पित किया गया। दिल्ली में सरकार पहले ही 238 आरोग्य मंदिर शुरू कर चुकी है। इन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से हम दिल्ली को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक सुविधाजनक स्थान प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। हमारा लक्ष्य 1100 आरोग्य मंदिर स्थापित करना है और हम इसे प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार के हर घर के पास मुफ्त, सुलभ और सम्मानजनक प्राइमरी हेल्थकेयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है...
गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर गंगासागर में आज सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। त्रेता युग में स्वर्ग से उतरी गंगा ने सागर तट पर स्थित कपिल मुनि के आश्रम के पास भस्म हुए राजा सगर के 60,000 पुत्रों को स्पर्श कर जिस शुभ मुहूर्त में मोक्ष दिया था, उसी शुभ मुहूर्त में सदियों से गंगासागर स्नान की परंपरा है। पुण्य स्नान के शुभ मुहूर्त में देश-दुनिया से पहुंचे तीर्थयात्रियों का गंगासागर में सैलाब उमड़ पड़ा है। राज्य सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन एक अंदाजा है कि करीब 15 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञान दास ने बताया है कि आज बुधवार रात 9:19 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद पुण्य स्नान की शुरुआत होगी और यह गुरुवार दोपहर 1:20 तक जारी रहेगा। इसीलिए मूल रूप से गुरुवार स...
पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की

पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोंगल के अवसर पर तमिल युवाओं से सस्टेनेबल कृषि को अपनाने और पर्यावरण के अनुकूल खेती में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेती को इस तरह विकसित किया जाना चाहिए, जिससे थाली भी भरी रहे, जेब भी भरी रहे और धरती भी सुरक्षित रहे। प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण, जल प्रबंधन, नेचुरल फार्मिंग, एग्रीटेक और वैल्यू एडिशन को आने वाले समय की जरूरत बताते हुए युवाओं से इन क्षेत्रों में नवाचार के साथ आगे आने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक अनुष्ठान किए, गोसेवा की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पोंगल को वैश्विक पर्व बताते हुए कहा कि यह उत्सव किसान, धरती और सूर्य के ...
हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए: नरेन्द्र ठाकुर

हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए: नरेन्द्र ठाकुर

राष्ट्रीय
लखनऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। संघ भेदभाव नहीं मानता, लेकिन समाज में भेदभाव मौजूद है। हमें जातिगत भेदभाव, छुआछूत, भाषा व क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर एक साथ खड़ा होना होगा तभी हम संगठित हो सकते हैं। नरेन्द्र ठाकुर ने बुधवार को यहां वृन्दावन योजना स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रन्थों में जाति के नाम पर छुआछूत का उल्लेख नहीं है। छुआछूत गुलामी के काल में आयी हुई कुरीति है। संघ के अंदर किसी प्रकार की जाति नहीं मानी जाती। उन्होंने बताया कि संघ का स्वयंसेवक जाति को नहीं मानता। ठाकुर ने आगे कहा कि संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव राव सदाशिवराम गोलवलकर श्रीगुरूजी ने सभी संतों को एक मंच पर लाने का ...
मप्र के सेंधवा में नाबार्ड बैंक के जुड़े लोन धोखाधड़ी मामले में तायल बंधुओं के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

मप्र के सेंधवा में नाबार्ड बैंक के जुड़े लोन धोखाधड़ी मामले में तायल बंधुओं के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

राष्ट्रीय
बड़वानी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की है। सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने पुलिस बल के साथ शहर के तायल बंधुओं के छह ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई नाबार्ड बैंक भोपाल से जुड़े 13 करोड़ रुपये के कथित लोन धोखाधड़ी मामले में की गई है, जिसमें पहले से ही एफआईआर दर्ज है। सीबीआई की 16 अधिकारियों की टीम ने सेंधवा में जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित उद्योगपति अशोक तायल के निवास सहित निमाड़ एग्रो पार्क और उससे जुड़े लोगों के परिसरों पर कार्रवाई शुरू की है। जांच के दायरे में निमाड़ एग्रो पार्क के मालिक निकुंज तायल और उनके पिता गिरधारी तायल भी शामिल हैं। सीबीआई की टीम दोनों को लेकर सेंधवा स...