Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: 140 शृंखला

ट्राई ने 1.24 लाख+ टेलीकॉम संसाधनों पर स्पैम रोकथाम के लिए कार्रवाई, 374 प्रेषक ब्लैकलिस्ट

ट्राई ने 1.24 लाख+ टेलीकॉम संसाधनों पर स्पैम रोकथाम के लिए कार्रवाई, 374 प्रेषक ब्लैकलिस्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ट्राई ने जुलाई से सितंबर के दौरान अनचाहे व्यावसायिक कॉल और संदेशों (यूसीसी) के विरुद्ध की गई कार्रवाई में 1.24 लाख से अधिक दूरसंचार संसाधनों पर प्रतिबंध लगाया या उनका कनेक्शन काट दिया। इस दौरान पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,10,325 संसाधनों को 15 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया, जबकि बार-बार उल्लंघन करने वाले 13,777 संसाधनों का एक वर्ष के लिए कनेक्शन काट दिया गया। इसके अलावा 374 प्रेषक को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया और 3,725 एसएमएस हेडर ब्लॉक किए गए। ट्राई की शुक्रवार को जारी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में यूसीसी की 15.29 लाख शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7.23 लाख पर कार्रवाई की गई। इस तिमाही में देश के दूरसंचार नेटवर्क से 714.01 अरब कॉल किए गए और 702.28 अरब एसएमएस भेजे गए, जिससे प्रति दस लाख कॉल पर...