कोरबा विधानसभा में 3.88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
कोरबा, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा विधानसभा में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, आज बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य अतिथि और महापौर संजू देवी राजपूत के अध्यक्षता में मोतीसागरपारा में कुल 3 करोड़ 88 लाख 25 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, सामुदायिक भवन और पेयजल व्यवस्था का लाभ मिलेगा। भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 के धनुहार मोहल्ले में जयसिंह सनवाल के घर से तारा चंद्र श्रीवास के घर तक 7 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 08 के सीतामणी मोतीसागरपारा में 10 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण तथा उसी वार्ड में पूर्व पार्षद बंशीलाल महिलांगे के घर के आगे से कुष्ठ आश्रम व प...
