Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शकील अंसारी

सुकमा में वाहन चालकों की तीन‑सूत्रीय मांगों पर देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत

सुकमा में वाहन चालकों की तीन‑सूत्रीय मांगों पर देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत

छत्तीसगढ़, राज्य
सुकमा, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सुकमा जिले के वाहन चालकों ने 12 नवंबर से अपने तीन‑सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। इस मांगों में वाहन चालक आयोग का गठन, ड्राइवर सुरक्षा कानून का कार्यान्वयन और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना शामिल हैं। इन बिंदुओं पर ठोस निर्णय न मिलने पर हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी, इसका दावा चालक संगठनों ने किया। सुकमा में ड्राइवर संगठनों ने तुरंत अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिससे जिले के सभी परिवहन साधनों के पहिए थम गए। ऑटो चालक संघ ने भी आंदोलन को समर्थन दिया और अपने सदस्यों को हड़ताल में भाग लेने का निर्देश दिया। हड़ताल के दौरान यूनियन सदस्यों ने सड़क पर गुजरते अन्य चालक वाहन रोककर उन्हें हड़ताल में शामिल होने की अपील भी की। सुकमा यूनियन के मीडिया प्रभारी शकील अंसारी ने बताया कि हड़ताल का असर स्पष्ट रूप से दिख रहा है; जिले में ...