Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी

जांजगीर-चांपा से ५० सदस्यीय स्काउट-गाइड दल पचमढ़ी में साहसिक शिविर के लिए रवाना

जांजगीर-चांपा से ५० सदस्यीय स्काउट-गाइड दल पचमढ़ी में साहसिक शिविर के लिए रवाना

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आज जांजगीर-चांपा से ५० सदस्यीय स्काउट-गाइड दल मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित राज्यस्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। यह शिविर 12 नवंबर से 16 नवंबर तक राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी में आयोजित किया जायेगा, जहाँ जिलों के विद्यार्थी पर्वतारोहण, नेतृत्व क्षमता और आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय अनुदान तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करना है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ट्रेकिंग, व्यक्तित्व निर्माण और आपातकालीन परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जा...