Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक

राष्ट्रीय एनक्यूएएस प्रमाणन आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला

राष्ट्रीय एनक्यूएएस प्रमाणन आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेन्द्रगढ़, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मनेन्द्रगढ़‑चिरमिरी‑भरतपुर (एमसीबी) जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के विकासखंड भरतपुर (जनकपुर) अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप जमथान स्वास्थ्य केंद्र को यह राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हु...