रायगढ़ में बाइक स्टंट पर पाँच युवकों को जेल, पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रायगढ़ शहर की सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी एवं सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें करने वाले पाँच युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा‑निर्देशन में पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके अभिभावकों की मौजूदगी में थाने बुलाया और समझाइश दी। इसके बाद धारा 170 बीएनएसएस एवं धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जारी जेल वारंट पर पाँचों को जेल दाखिल कराया गया।
सूचना के अनुसार 9 नवंबर की रात पाँच युवक दो अलग‑अलग मोटरसाइकिलों पर शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान वे चलती मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए अत्यधिक आपत्तिजनक एवं अशोभनीय हरकतें कर रहे थे और उसका वीडियो भी बना रहे थे। इन हरकतों को ...
