Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रजबंधा मैदान

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी को तीन घंटे में दोबारा पकड़ने पर 4.93 ग्राम नशीली दवाओं की बरामदगी

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी को तीन घंटे में दोबारा पकड़ने पर 4.93 ग्राम नशीली दवाओं की बरामदगी

अपराध
रायपुर, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौदहापारा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर स्थल से फरार हो गया था, परन्तु पुलिस ने केवल तीन घंटे के भीतर उसे दोबारा पकड़ लिया और उसके कब्जे से 4.93 ग्राम ड्रग्स बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 28 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को शाम को प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखकर ग्राहक तलाशने की सूचना मिलने पर थाना मौदहापारा और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने रजबंधा मैदान के पास दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ और तलाशी की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अंधेरी और तंग गलियों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा दिया और भाग गया। तत्पश्चात पुलिस ने उसकी त्वरित तलाश शुरू की और लगातार ...