Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रंजना चोपड़ा

जनजातीय बोलियों और भाषाओं का दस्तावेजीकरण अनिवार्य: जुएल ओराम

जनजातीय बोलियों और भाषाओं का दस्तावेजीकरण अनिवार्य: जुएल ओराम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आज दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर कहा कि जनजातीय बोलियों और भाषाओं को बचाने के लिए उनके साहित्य, लोकगीत एवं लोककथाओं का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने यह बात गुरुवार को दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के शुभारम्भ पर कही। देशभर से पहुंचे जनजातीय साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और भाषा विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित इस मंच पर जनजातीय भाषाओं, बोलियों और समृद्ध मौखिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर व्यापक मंथन हुआ। जुएल ओराम ने कहा, “जनजातीय बोलियों और भाषाओं को बचाने के लिए उनके साहित्य, लोकगीत एवं लोककथाओं का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण सम...