Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: माल परिवहन

कोरबा में चालकों की हड़ताल से बसें रुक गईं, स्कूल बसें भी बंद

कोरबा में चालकों की हड़ताल से बसें रुक गईं, स्कूल बसें भी बंद

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चालकाें के स्टेयरिंग छोड़ने के आंदोलन का व्यापक असर आज देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी के आह्वान पर जिले के चालकाें ने गुरुवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। इस आंदोलन के कारण यात्री बसों का संचालन बाधित हुआ है, जबकि माल परिवहन व्यवस्था भी ठप पड़ गई है। स्कूल बसों के चालकाें के हड़ताल में शामिल होने से स्कूली बच्चों और अभिभावकों की परेशानी भी बढ़ गई है। चालकाें का कहना है कि लंबे समय से उनके अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में हड़ताल शुरू की गई है। उनकी प्रमुख मांगों में ड्राइवरों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड का गठन शामिल ह...