Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी

राज्यपाल पटेल द्वारा जिला शाखाओं के लिए 6 नई एम्बुलेंस का लोकार्पण

राज्यपाल पटेल द्वारा जिला शाखाओं के लिए 6 नई एम्बुलेंस का लोकार्पण

मध्य प्रदेश, राज्य
बिहापूर, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखाओं को प्रदान की जाने वाली 06 नई एम्बुलेंसों का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के अध्यक्ष श्याम सिंह कुमरे, सचिव रामेन्द्र सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी तथा जिला इकाइयों के पदाधिकारी और लोक भवन चिकित्सालय के चिकित्सक उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सनातन परंपरा के अनुसार हर एम्बुलेंस पर पूजन किया और वाहनों को झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। लोकार्पण के दौरान, एन.एच.डी.सी. लिमिटेड भोपाल ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत 06 एम्बुलेंसें भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा सिवनी, खण्डवा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, नरसिंहपुर और भोपाल को प्रदान की। अभिनंदन ...