Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ब्रह्माकुमारीज

राजनाथ सिंह का संदेश: विकसित भारत का सपना केवल पाँच ट्रिलियन डॉलर तक सीमित नहीं

राजनाथ सिंह का संदेश: विकसित भारत का सपना केवल पाँच ट्रिलियन डॉलर तक सीमित नहीं

राष्ट्रीय
लखनऊ, 13 नवंबर (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के सुलतानपुर रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन में नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन के लोकार्पण के बाद कहा, “विकसित भारत का सपना केवल पाँच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य ऐसा राष्ट्र बनाना है, जहाँ परिवारों में संस्कार, समाज में सद्भाव, महिलाओं के प्रति सम्मान, युवाओं में अनुशासन और नागरिकों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध हो।” उन्होंने बताया कि देश केवल कानूनों से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है; “कानून व्यवस्था बनाए रख सकते हैं, लेकिन समाज में विश्वास और सद्भाव अच्छे संस्कारों से ही पैदा होते हैं।” राजनाथ सिंह ने इस भवन को “सूर्य की भांति आध्यात्मिकता के प्रकाश को लखनऊ ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसारित करने में सहायक” बताया। उन्होंने जोड़ा कि ब्रह्माकुमारीज ने आध्...