नौसेना के युद्धपोत बेतवा की 500 करोड़ की मरम्मत, युद्धक क्षमता में इजाफ़ा
नई दिल्ली, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पिछले दस वर्षों में कई दुर्घटनाओं से गुज़र चुके भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस बेतवा की मरम्मत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में कराई जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 498.58 करोड़ रुपये की अनुबंध राशि पर दस्तखत किए। इस अनुबंध के तहत ब्रह्मपुत्र श्रेणी के इस युद्धपोत की प्रणोदन प्रणाली में व्यापक बदलाव किया जाएगा और आधुनिक हथियार प्रणाली के समावेश से पोत की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
यह परियोजना भारत की स्वदेशी औद्योगिक तंत्र को सुदृढ़ करने के साथ‑साथ जटिल प्रणोदन प्रणाली में परिवर्तन और नौसैनिक प्लेटफ़ॉर्म के आधुनिकीकरण में तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देगी। अनुमानित रूप से 50 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को इस काम में शामिल किया जाएगा, जिससे भारतीय जहाज निर्माण उद्योग एवं सहायक क्षेत्...
