Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बुल्स

बोल्ट की चिंता पर चर्चा, ईगल्स ने बुल्स को 25 रन से हराया

बोल्ट की चिंता पर चर्चा, ईगल्स ने बुल्स को 25 रन से हराया

खेल
अबूधाबी, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। एमिरेट्स ईगल्स ने मंगलवार को अबूधाबी टी10 लीग में डिफेंडिंग चैंपियन यूएई बुल्स को 25 रन से हराया। मैच में ट्रेंट बोल्ट ने दो ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया। मैच के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बोल्ट ने कहा कि सफेद गेंद के क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए चुनौतियाँ लगातार बढ़ रही हैं और बल्लेबाजों का दबदबा पहले से कहीं अधिक हो गया है। बोल्ट ने कहा कि अब नई गेंद ज्यादा देर तक स्विंग नहीं होती और दुनिया भर में बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, “गेंद शायद अब उतनी स्विंग नहीं होती, जितनी पहले हुआ करती थी और आप दुनिया भर में बड़े स्कोर देख रहे हैं। खेल बदल रहा है, नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं और मैच देर रात तक खेले जा रहे हैं। आपने एकदिवसीय क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल होते देखा है। क्या हमने 10 साल पहले सोचा था कि ऐसा होगा? नहीं। ...