Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बासन इक्विटी ब्रोकिंग लिमिटेड

सब्सक्रिप्शन के लिए 19 नवंबर को लॉन्च होगा वटराना रेंटल्स का आईपीओ, 27 नवंबर को लिस्टिंग की संभावना

सब्सक्रिप्शन के लिए 19 नवंबर को लॉन्च होगा वटराना रेंटल्स का आईपीओ, 27 नवंबर को लिस्टिंग की संभावना

आर्थिक
नई दिल्ली, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट रेंटल्स सेक्टर की वटराना रेंटल्स लिमिटेड का कुल ₹120.10 करोड़ का आईपीओ 19 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किया जाएगा। निवेशक 23 नवंबर तक बिड लगाकर हिस्सा ले सकते हैं। बिड क्लोज़ होने के बाद 25 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा और 26 नवंबर को सफल बिडरों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट हो जाएंगे, जबकि अलॉटमेंट न मिलने वाले निवेशकों को उसी दिन रिफंड प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शेयरों की संभावित लिस्टिंग 27 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफ़ॉर्म पर हो सकती है। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹232‑₹245 प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 600 शेयर है। रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट (1,200 शेयर) के लिए बिड लगाने की अनुमति है, जिसके लिये कुल निवेश ₹2,94,000 होगा। कुल 49,02,000 नए शेयर, प्रत्येक का फेस वैल्यू ₹10, जारी किए ...