Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बलरामपुर जिला मुख्यालय

जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव में दर्शक कम, प्रचार‑प्रसार पर उठे सवाल

जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव में दर्शक कम, प्रचार‑प्रसार पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव को बुधवार को बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया, परन्तु कार्यक्रम में दर्शक बहुत कम आए, जिससे स्थानीय कलाकारों और जनता के बीच सवाल उठे। लाखों रुपये के सांस्कृतिक आयोजनों के बीच, कई लोक कलाकार यह कहते हैं कि उन्हें इस महोत्सव की जानकारी ही नहीं पहुंची। इस वजह से जनजातीय संस्कृति और लोककला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की जनभागीदारी और प्रचार‑प्रसार पर उठते सवाल गहराते जा रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने निभाया। विभिन्न दलों ने मांदर की थाप पर रंगीन जुलूस प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में राजपुर विकासखंड के ओकरा दल ने प्रथम स्थान हासिल कर 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। कुसमी विकासखंड के धनजी दल को दूसरा स्थान मिला, जिसके लिए 25 हजार रुपये दिए गए, और कुसमी के करचा दल...