फसल नुकसान आंकलन सर्वे जारी, धमतरी में 4500 किसान शिकायत कर चुके हैं
धमतरी, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अर्णब चक्रवात की तीव्र वर्षा ने धमतरी, कुरूद, नगरी, मगरलोड, भखारा, बेलरगांव और कुकरेल सहित सभी तहसीलों में धान की फसल को भारी क्षति पहुँचाई। जलभराव के कारण तैयार धान फसल जमीन पर गिरकर पानी में डूब गई, जबकि लेट वेरायटी की हरी फसल भी जल में डूबी रही। फसल की कटाई के बाद खेतों में रखे करपा भी लगातार बारिश से भीगते रहे, जिससे कई जगह धान की गड़बड़ी और सड़न देखी गई। इस नुकसान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी कलेक्टरों को फसल नुकसान का तत्काल आंकलन करने का निर्देश दिया।
परिणामस्वरूप धमतरी जिले में फसल नुकसान आंकलन सर्वे चालू किया गया, पर अभी तक सर्वे पूर्ण नहीं हो पाया है। भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर जिला के 4500 किसान ने अपनी फसल क्षति की जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों को कृषि विभाग, राजस्व विभाग और बीमा कंपनियों क...
