अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में रोहित सिंह ने दो कांस्य पदक जीतकर मप्र को किया गौरवान्वित
भोपाल, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक विजेता रोहित सिंह तथा विश्व स्तर पर चौथी रैंक हासिल करने वाली उनकी बहन खुशी लहरिया को अपने कार्यालय, चार इमली, में सम्मानित किया। दोनों को बधाई देते हुए उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।
मंत्री ने कहा कि रोहित सिंह और खुशी लहरिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से देश एवं मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है और उनकी उपलब्धियाँ प्रदेश के दिव्यांग एवं युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणास्रोत बनेंगी।
रोहित सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित 47वीं विश्व आर्म रेसलिंग एवं 28वीं विश्व पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप‑2026 में दो कांस्य पदक जीते। इसके अलावा उन्होंने ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित विश्व पैरा आर्...
