बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर पार, पिंक लाइन के विस्तारित खंड का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
बेंगलुरु, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नरेन्द्र मोदी ने बताया कि किसी भी देश की विकास यात्रा में बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतर संपर्क व्यवस्था से विकास, रोजगार और उद्योगों के नए अवसर पैदा होते हैं। जब इन अवसरों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचता है तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है। इसी कारण पिछले कुछ वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के कालेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक विस्तारित खंड का उद्घाटन किया। इस विस्तार के साथ बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है, और दिल्ली-एनसीआर तथा मुंबई के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का तीसरा शहर बन गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “यह उपलब्धि केवल परिवहन परियोजना का विस्तार नहीं है, बल्कि शहरवासियों का जीवन आसान बनाने और शहर...
