जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीद का महाअभियान
रायपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए, छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्यव्यापी धान खरीद का महाअभियान आरंभ किया जाएगा। बीते तीन वर्षों में लगभग 437 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन कर चुके राज्य ने खरीफ विपणन वर्ष 2026‑27 के लिये व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष 27 लाख 50 हजार से अधिक किसान 3 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेच सकेंगे, और उनकी सुविधा के लिये 3100 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
केन्द्रों में पर्याप्त बारदान, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, सुरक्षित भंडारण व परिवहन की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए पेयजल, बैठने की जगह, छाया तथा अन्य बुनियादी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी, ताकि धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार...

