Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: देपालपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, राज्य बन गया सर्वाधिक पुरस्कार विजेता

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, राज्य बन गया सर्वाधिक पुरस्कार विजेता

राष्ट्रीय
भोपाल, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 में मध्य प्रदेश ने फिर एक बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन क्षमता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस वर्ष प्रदेश के कुल नौ शहरों को राष्ट्रीय सम्मान दिया गया, जो किसी भी राज्य के लिये सर्वाधिक संख्या है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, देवास, बुदनी और देपालपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, नगर निगम आयुक्त, आयुक्त संकेत भोंडवे, मिशन संचालक शिशिर गेमावत, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ (मेंटर‑मेंटी) मॉडल ने इस वर्ष नवाचार की मिसाल पेश की। इंदौर (मेंटर) और ...