Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: डीएसपी शैलेन्द्र थापा

नेपाल में मकवानपुर के भीमफेदी में बस दुर्घटना, मौतें 14 तक पहुँची, शुक्रवार को चार और शव बरामद

नेपाल में मकवानपुर के भीमफेदी में बस दुर्घटना, मौतें 14 तक पहुँची, शुक्रवार को चार और शव बरामद

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मकवानपुर जिला के भीमफेदी में बृहस्पतिवार को हुई भयंकर बस दुर्घटना में मौतों की संख्या बढ़कर १४ हो गई है। पुलिस के अनुसार, पहले ११ मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि शेष तीन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए १० शवों को पहले हेटौंडा अस्पताल ले जाया गया था। शुक्रवार को दुर्घटना स्थल से अतिरिक्त चार शव बरामद किए गए, यह सूचना संयुक्त प्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने दी। कुल २० सवारों में से १४ की मौत हो गई, जबकि बचे हुए छह लोग घायल हैं। ड्राइवर का नाम रविशंकर कुमार मंडल (३०) बताया गया है; वह भी मृतकों में शुमार है। मृतकों में चक्रघट्टा के बिकेश यादव (२६), पूरन यादव (३५), दीक्षा यादव (७), दीपिका यादव (५), अनु कुमारी यादव (१०), गुड्डू यादव (३६), गायत्री देवी (३२), रामदुलार यादव (२६), सुबोध यादव (२५...