अमेरिकी महंगाई की मार से क्रिप्टो मार्केट धड़ाम, बिटकॉइन में 6.48 प्रतिशत तक की गिरावट
नई दिल्ली, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिकी महंगाई के लगातार ऊँचे आँकड़ों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच, आज क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट और बिकवाली का दबाव देखा गया। पैनिक सेलिंग के कारण मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 15 में शामिल अधिकांश प्रमुख डिजिटल एसेट्स गहरे लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ से लगातार हो रही पूंजी निकासी और लिवरेज्ड पोजीशन के बड़े पैमाने पर कटने से निवेशकों का मनोबल टूट गया है। इस चौतरफा दबाव के कारण दुनिया की सबसे बड़ी आभासी मुद्रा बिटकॉइन फिसल कर आज 70 हजार डॉलर के स्तर से भी नीचे आ गई।
क्रिप्टो करेंसी की खरीद बिक्री के लिए अधिकृत एजेंसी कोयेन मार्केट कैप द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, भारतीय समय के अनुसार आज शाम 5:45 बजे तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान 6.48 प्रत...
