Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जन्मेजय महोबे

जांजगीर‑चांपा में 15 नवंबर से धान खरीद शुरू, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उपार्जन‑संग्रहण केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण

जांजगीर‑चांपा में 15 नवंबर से धान खरीद शुरू, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उपार्जन‑संग्रहण केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर‑चांपा, 11 नवंबर (हिस.)—जिला प्रशासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026‑27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की तैयारियों को तेज कर दिया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बुधवार को अकलतरा, तिलई, भिलौनी और मेऊ स्थित धान उपार्जन केंद्रों व संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को निर्धारित समय‑सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला में इस वर्ष कुल 102 समितियों के अंतर्गत 134 धान उपार्जन केंद्रों से किसानों से धान खरीदा जाएगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अकलतरा संग्रहण केंद्र में फड़ निर्माण, समतलीकरण, पानी निकासी, ड्रेनेज व्यवस्था, धर्मकांटा और भंडारित धान के रख‑रखाव की स्थिति की जाँच की। उन्होंने धान की सुरक्षित भंडारण हेतु सभी आवश्यक उपायों को लागू करने पर बल दिया। कलेक्टर ने बताया कि उपार्जन केंद्रो...