Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: छत्तीसगढ़ सूचना आयोग

छत्तीसगढ़ सूचना आयोग ने 13,000 लंबित मामलों के अपीलकर्ताओं से पूछा “क्या आगे जारी रखना चाहते हैं?”

छत्तीसगढ़ सूचना आयोग ने 13,000 लंबित मामलों के अपीलकर्ताओं से पूछा “क्या आगे जारी रखना चाहते हैं?”

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ सूचना आयोग ने 2016 से 2023 तक के लगभग 13,000 लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के संबंध में अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस के माध्यम से संबंधित अपीलकर्ताओं एवं शिकायतकर्ताओं से पूछा है कि वे अपने पुराने मामलों को आगे जारी रखना चाहते हैं अथवा नहीं। उन्हें निर्धारित समय‑सीमा में अपनी इच्छा आयोग को बताने के लिए कहा गया है। इस पर छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने आपत्ति जताई है। इस पर आपत्ति जताते हुए संजय ठाकुर ने बुधवार को जारी प्रेस नोट में कहा कि आयोग का यह कदम लंबित मामलों का कानूनी प्रक्रिया के तहत निराकरण करने के बजाय उन्हें कम करने का एक नया और आपत्तिजनक तरीका है। आयोग का काम यह सुनिश्चित करना है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को न्याय मिले और सूचना देने में जानबूझकर देरी करने या सूचना रोकने वाले जन सूचना...