छठ महापर्व पर विद्युत विभाग की व्यापक तैयारी, ई. अमित कुमार ने किया घाटों का विस्तृत निरीक्षण
सहरसा, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। लोक आस्था के प्रमुख पर्व छठ महापर्व को लेकर सहरसा नगर निगम से लेकर विद्युत विभाग तक ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व निरन्तर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये विस्तृत तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संदर्भ में विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. अमित कुमार, जो विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहरसा के प्रमुख हैं, ने विभिन्न छठ घाटों का व्यक्तिगत निरीक्षण किया और वहाँ की विद्युत व्यवस्था व सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों के निकट स्थित विद्युत खम्भों, विद्युत तारों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों की स्थिति को बारीकी से देखा। साथ ही घाटों तक पहुँचने वाले मार्गों तथा बड़े भीड़ वाले स्थानों पर स्थापित सुरक्षा उपायों की भी जाँच की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि यदि कोई लटकता या क्षतिग्रस्त विद...


