Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गोधनपुर

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के प्रमुख छठ घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के प्रमुख छठ घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह अंबिकापुर शहर के विभिन्न छठ घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट तथा गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का जायजा लेते हुए साफ‑सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने शंकर घाट के निरीक्षण के दौरान परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, उचित प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूरी की जाएँ। सफ़ाई बनाए रखने के साथ पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की ...