Thursday, November 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गांधीसागर जलाशय

गांधीसागर बनेगा देश के हरित ऊर्जा भंडारण का बड़ा केंद्र, 11,500 करोड़ की परियोजना से दिसंबर 2026 में शुरू होगा बिजली उत्पादन

गांधीसागर बनेगा देश के हरित ऊर्जा भंडारण का बड़ा केंद्र, 11,500 करोड़ की परियोजना से दिसंबर 2026 में शुरू होगा बिजली उत्पादन

मध्य प्रदेश, राज्य
गांधीसागर जलाशय अब केवल बाँध और जल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं रहा; यह स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, मत्स्य पालन, वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। मंदसौर और नीमच जिलों के पत्रकारों ने 11 नवंबर को इस क्षेत्र में जाकर 1920 मेगावाट की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का अवलोकन किया। यह परियोजना ग्रीनको ग्रुप द्वारा लगभग 11,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है और इसे भारत की सबसे बड़ी स्वतंत्र पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना बताया जा रहा है। परियोजना का लक्ष्य दिसंबर 2026 से बिजली उत्पादन शुरू करना और जून 2027 तक पूर्ण क्षमता पर वाणिज्यिक संचालन करना है। उपाध्यक्ष नवीन कुमार लक्ष्मण और चेयरमैन श्रीनिवास ने बताया कि निर्माण तेजी से चल रहा है और टरबाइनों के पहले सेट का संचालन उसी वर्ष शुरू होने की तैयारी है। आवंटित भूमि लगभग 414 हेक्टेयर है, जो रामपुरा ...