Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कोडाई नाराओका

जापान मास्टर्स में वतनबे ने किदांबी को सीधे गेमों में पराजित किया

जापान मास्टर्स में वतनबे ने किदांबी को सीधे गेमों में पराजित किया

खेल
कुमामोटो, 13 नवंबर (हि.स.) में भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सफर शुक्रवार को जापान मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें जापान के कोकी वतनबे के खिलाफ 22-24, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मुकाबला 41 मिनट तक चला। पहला गेम बेहद रोमांचक रहा और दोनों खिलाड़ियों के बीच 20 अंकों के बाद भी कड़ा मुकाबला जारी रहा। घरेलू दर्शकों के समर्थन से खेल रहे वतनबे ने दबाव के क्षणों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 24-22 से पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने शानदार शुरुआत की और मध्यांतर तक 11-5 की बढ़त बना ली। इसके बाद भी वह 14-9 से आगे थे, लेकिन वतनबे ने जबरदस्त वापसी की। जापानी खिलाड़ी ने 14-9 से पिछड़ने के बाद अगले 13 में से 12 अंक जीतकर गेम 21-15 से अपने नाम कर लिया। इस तरह उन्होंने सीधे गेमों में मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। हार के...