Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कैलाश रामटेके

17‑वर्षीय अनुदेशकों का संविलियन माग: बीजापुर से शिक्षा विभाग को ज्ञापन

17‑वर्षीय अनुदेशकों का संविलियन माग: बीजापुर से शिक्षा विभाग को ज्ञापन

छत्तीसगढ़, राज्य
बीजापुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बीजापुर के बैनर तले आज गुरुवार को जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर खान, जिला सचिव कैलाश रामटेके, अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गांधरला की नेतृत्व में दो सूत्री मांगों के सन्दर्भ में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को शिक्षा विभाग तथा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया है। सौंपे गये ज्ञापन में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ के लगभग 900 अनुदेशक पोर्टा केबिन और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पिछले 17 वर्षों से शैक्षणिक कार्य करते आ रहे हैं तथा शासन‑प्रशासन द्वारा सौंपे गये विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निभा रहे हैं। फिर भी, उन्हें अपने सुरक्षित भविष्य के बारे में कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं दिख रही है, जिससे अनुदेशक व उनके परिवार चिंतित हैं। ज्ञापन में यह भी माँगा गया है कि शिक्षा विभाग में स...