किसान साफ और सूखा धान लेकर आएँ, नमी सीमा 17% तय
सारंगढ़, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो) – खरीफ विपणन वर्ष 2026‑27 के अंतर्गत, जिले के कुल 95 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इन केंद्रों में से 30 सारंगढ़ विकासखंड में, 27 बरमकेला में और 38 बिलाईगढ़ में स्थित हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने धान उपार्जन के लिए गुणवत्ता और तौल संबंधित मानक तय किये हैं।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने गुरुवार को किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ और सूखा धान ही केंद्रों में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुगमता और पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, धान में नमी की अधिकतम मात्रा 17 प्रतिशत होनी चाहिए। धान में अकार्बनिक और कार्बनिक विजातीय पदार्थों की अधिकतम सीमा अलग-अलग एक-एक प्रतिशत तय की गई है।
अपरिपक्व, सिकुड़े और छोटे दानों की अधिकतम सीमा तीन प्रतिशत...
