14वीं शताब्दी की धरोहर कंदाहा सूर्य मंदिर: प्राचीन प्रतिमा, पौराणिक कुआँ और छठी मैया की अनूठी कहानी
सहरसा, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत स्थित कंदाहा गाँव, जिसका प्राचीन नाम कंचनपुर एवं सुजालगढ़ बताया जाता है, यहाँ स्थित सूर्य मंदिर ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मंदिर का निर्माण १४वीं शताब्दी में मिथिला के ओइनवार वंश के राजा हरिसिंह देव के शासनकाल में हुआ, जबकि पौराणिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब ने इसकी स्थापना की थी।
मंदिर में स्थापित काले पत्थर की दुर्लभ एवं कलात्मक सूर्य प्रतिमा इसकी मुख्य विशेषता है। प्रतिमा में सूर्यदेव के साथ उनकी पत्नियों के रूप में संज्ञा एवं छाया, सात घोड़े और चौदह लगाम अंकित हैं, तथा माथे पर मेष राशि का चिह्न भी बना हुआ है। प्रवेश द्वार की चौखट पर उकेरी गई प्राचीन लिपि इसे ऐतिहासिक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है, जिससे यह दे...
