Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एसडीएम रंजना पाटीदार

सैकड़ों किसान चंबल में नर्मदा जल की माँग में नारेबाजी, बिरला उद्योग पर आलोचना

सैकड़ों किसान चंबल में नर्मदा जल की माँग में नारेबाजी, बिरला उद्योग पर आलोचना

मध्य प्रदेश, राज्य
Nagda, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के नागदा में गुरुवार को चंबल नदी पर नर्मदा-क्षिप्रा परियोजना से पानी लाने और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में वे बिरला मंदिर रोड पर एकत्रित हुए और बिरला तथा ग्रेसिम उद्योग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि उद्योगों की पानी की जरूरत पूरी करने के लिए चंबल नदी का पानी इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। प्रदर्शन के दौरान, वे एसडीएम कार्यालय परिसर में पहुँचे और लगभग 15 मिनट तक सड़क पर धरना दिया। आंदोलन को कांग्रेस के पूर्व विधायक दिल्लीप सिंह गुर्जर और भाजपा के पूर्व विधायक दिल्लीप सिंह शेखावत ने भी समर्थन दिया, दोनों किसानों के साथ धरने पर बैठे। इसके अलावा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा ने...