कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजीनियर रवि पाण्डेय
जांजगीर चांपा, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने शुक्रवार को किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि नई कृषक उन्नति योजना लाखों किसानों को राहत और समर्थन प्रदान करेगी।
इस योजना के अनुसार अब किसान को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने के अनिवार्य दायित्व से मुक्ति मिलेगी। 21 क्विंटल से अधिक बचे हुए धान पर किसान को बोनस के रूप में अंतर की राशि मिलेगी। उदाहरण के लिए, यदि किसी किसान के एक एकड़ में DS S के अनुसार 21 क्विंटल धान दर्ज है और वह केवल 15 क्विंटल बेचता है, तो उसे 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुल 36,615 रुपये का समर्थन मूल्य मिलेगा। शेष 6 क्विंटल पर 3100 रुपये और 2441 रुपये के बीच का अंतर यानी 659 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 3,954 रुपये...
