सीएससी आईडी के दुरुपयोग से लाखों की साइबर धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। साइबर थाना की पुलिस टीम ने सीएससी आईडी के दुरुपयोग से लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभियुक्तों ने बंद जनसेवा केन्द्र की सीएससी आईडी को फिर से सक्रिय कराने के बहाने से उपयोगकर्ताओं का यूज़र‑आईडी और पासवर्ड लेकर इन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया और अन्य व्यक्तियों के दस्तावेज़ों पर नकली सीएससी आईडी बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
एडीशनल एसपी मेविस टॉक ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित विषाल पटेल (निवासी सुकृत) ने साइबर थाने में उपस्थित होकर बताया कि गलत सत्यापन और सीएससी आईडी के आपराधिक उपयोग के कारण उन्हें गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जमानत देनी पड़ी थी। उसकी बयानी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच से पता चला कि जनसेवा केन्द्र के काम में संलग्न एक ठेकेदार आशीष ...
