आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भिण्ड, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भिण्ड का जिला अस्पताल को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी और रोगियों को अन्य संस्थानों में रेफ़र करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने गुरुवार को अस्पताल परिसर में निर्मित 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई तथा 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर इकाई का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि पुराने भवन में जिन वार्डों की छत कमजोर है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर नवीन भवन में स्थानांतरित किया जाए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुराने भवन में केवल उन हिस्सों का उपयोग किया जाए जिनकी संरचना दृढ़ है, और जीर्ण‑शीर्ण तथा क्षतिग्रस्त वार्डों में स्वास्थ्य सेवाएँ नहीं चलने दी जाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन ने पुर...
