जनजातीय गौरव दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 16 नवंबर तक तस्वीरें भेज सकेंगे
बलरामपुर, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर रामानुजगंज जिले में एक जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में जिले के इच्छुक फोटोग्राफर, युवा और कंटेंट क्रिएटर भाग ले सकते हैं। आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त समीक्षा जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों से जनजातीय संस्कृति और विषयों पर आधारित तस्वीरें आमंत्रित की गई हैं।
प्रतिभागियों को अपनी तस्वीरें निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपलोड करनी होंगी। इसके लिए आज 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। तस्वीरों के साथ प्रतिभागियों को अपना परिचय, नाम, उम्र, पिता का नाम, पूरा पता, विकासखंड और जिले से संबंधित जानकारी भी देनी होगी।
प्रतिभागी https://forms.gle/cdRdsk23nzTX5H3i6 लिंक के माध्यम से गूगल फॉर्म भरकर अपनी प्रवि...
