Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलीस्मार्ट का अधिग्रहण किया

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलीस्मार्ट का अधिग्रहण किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 13 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से कुल 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के सभी शेयरों का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने एनआईआईएफ के पास मौजूद इंटेलिस्मार्ट के वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋणपत्र (Convertible Debentures) का भुगतान कर दिया है, जिससे इस 3,050 करोड़ रुपये के सौदे में 100 % शेयर पूंजी का अधिग्रहण और ऋणपत्रों की क्लियरेंस दोनों सम्मिलित हैं। इस कदम से अडाणी समूह की स्मार्ट मीटरिंग क्षेत्र में मौजूदगी में उल्लेखनीय विस्तार होगा। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड भारत में बिजली के पारेषण, वितरण और उन्नत मीटरिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना में कार्यरत है और यह उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व व...