
जगदलपुर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, नानगुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तुसेल मंडल अंतर्गत मावलीगुड़ा पंचायत में आज गुरुवार को वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची में पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के बारे में विस्तृत चर्चा करना था।
