Friday, November 13खबर जो असर करे |
Shadow

बस्तर के ग्रामीण डाकघर से स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन भेजने का नया प्रावधान

बस्तर, 12 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में बसे युवाओं के लिये एक अच्छी ख़बर लेकर आया है। बस्तर डाक संभाग ने यह पहल की है कि अब आप अपने नजदीकी ग्रामीण शाखा डाकघर से ही स्पीड पोस्ट के माध्यम से विभिन्न सरकारी तथा निजी संस्थानों के लिए आवेदन तथा आवश्यक दस्तावेज भेज सकेंगे।

इस सुविधा की शुरुआत डाक विभाग की तरफ़ से की गई है, जिसमें बस्तर डाक संभाग की हर शाखा में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों को दूर स्थित उप डाकघर या मुख्य डाकघर तक जाने की परेशानी नहीं होगी। वे अपने गाँव या पास के शाखा डाकघर में जाकर आवेदन पत्र, ज़रूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण पत्राचार को स्पीड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं।

यह पहल विशेष रूप से उन युवाओं के लिए राहत देने वाली है, जो बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन भेजने के लिए अब उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, और न ही अतिरिक्त समय खर्च करना पड़ेगा।

बस्तर डाक संभाग के अधीक्षक, डाकघर डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने आवेदकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें। उन्होंने कहा, “अपने महत्वपूर्ण आवेदन तथा दस्तावेज समय रहते नजदीकी शाखा डाकघर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित करें।”

इस नई सुविधा के साथ ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाओं की पहुँच और भी मजबूत हो गई है और भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल युवाओं को भी बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *